निस्तब्धता के पार
निस्तब्धता के उस शांत विस्तार में, जहाँ निस्पंद समय ठहरा हुआ है, वहाँ विस्मृति की हल्की ओस स्मृतियों को ढँक लेती है। अनुरक्ति यहाँ अव्यक्त है—अगोचर, अनछुई और अनासक्त।
भीतर की रिक्तता अब किसी उपेक्षा का कटु स्वर नहीं, बल्कि एक निश्चिंतता और निर्मल शांति बन चुकी है। विरक्ति और निर्लिप्तता के बीच अस्पर्शता का एक ऐसा मौन आवरण है, जहाँ अनुभूतियों के बिना भी शून्यता एक शांत, पूर्ण संसार रचती है।
जहाँ विस्मृति और विरक्ति किसी निश्चिंतता में बदल जाएँ, वहाँ निस्तब्धता और शून्यता के बीच एक अनकही प्रशांति जन्म लेती है।
टिप्पणियाँ